रविवार, 8 अप्रैल 2018

पुलिसकर्मी के बेटे ने दारोगा की बेटी को मार दी गोली, घटना से सनसनी

दारोगा की बेटी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के लिए इमेज परिणाम

TIMES OF CRIME

शाहजहांपुर। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है, आएदिन वारदात हो रही हैं। यहां कोचिंग से लौट रही एक दरोगा की बेटी की एक सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दरोगा की बेटी एमए की छात्रा थी। मामला एक तरफा प्रेम से जोड़कर देखा जा रहा है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

साथ में कर रहे थे सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी
यूपी पुलिस में तैनात दरोगा मेहरबान अली खान की बेटी सना चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में ही रहने वाले एक सिपाही का बेटा अरशद पुलिस लाइन में ही रहने वाले दरोगा की बेटी सना चौधरी से एक तरफा लगाव रखता था। दरअसल सना चौधरी और उसकी छोटी बहन और अरशद एक ही कोचिंग से पुलिस सब इंस्पेक्टर की तैयारी भी कर रहे थे। इसी बीच अरशद सना से एक तरफा प्यार करने लगा। बताया जा रहा है कि अरशद ने दो दिन पहले सना से अपने प्यार का इजहार किया जिसका सना ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर अरशद आज कोचिंग पढ़ने नहीं गया और कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचकर सना के कोचिंग से बाहर निकलने का इन्तजार करने लगा। छुट्टी के बाद जैसे ही सना अपनी छोटी बहन जीनत के साथ कोचिंग से बाहर निकली तो पहले से इन्तजार कर रहे अरशद ने सना के सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में सना को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने सना को मृत घोषित कर दिया। सना के साथ में चल रही उसकी बहन की मानें तो कल ही सना और अरशद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते ही आज उसकी हत्या कर दी गई।
दारोगा की बेटी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के लिए इमेज परिणाम
हत्यारोपी फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरसद फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे चूंकि मामला पुलिस विभाग से जुड़ा था जिसके चलते इस हत्या की इस वारदात को बेहद गंभीरता से लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य के अनुसार सना और अरशद दोनों साथी थे। दोनों ही एक साथ पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी अरसद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शरू कर दी गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और खून से लथपथ छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अरशद नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगा है. मृतक छात्रा और युवक दोनों पहले से परिचित है. मामले की जांच की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CCH ADD

CCH ADD

सुपरहिट न्यूज़

लोकप्रिय पोस्ट

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 15 मई 2018 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )