सोमवार, 2 अप्रैल 2018
पेपर लीक मामले में एचआरडी मंत्रालय, सीबीएसई प्रमुख और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पेपर लीक की घटना के बाद पिछले हफ्ते ही एलान किया कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को होगी. वहीं, 10वीं कक्षा के गणित की दोबारा परीक्षा जरूरत पड़ने पर सिर्फ दिल्ली-एनसीआर एवं हरियाणा के लिए कराई जाएगी. यह परीक्षा जुलाई में होने की संभावना है. गौरतलब है कि 12वीं की अर्थशास्त्र और 10वीं के गणित के पेपर लीक होने के बाद दोबारा परीक्षा कराए जाने के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका में कहा गया है कि ताजा मामले की जांच जब तक पूरी नहीं हो जाती है, तब तक दोबारा परीक्षा कराए जाने का कोई औचित्य नहीं है. यदि फिर भी सीबीएसई दोबारा परीक्षा लेता है तो यह इस वर्ष परीक्षा देने वाले 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के मूलभूत अधिकारों का हनन है.
सीबीएसई पेपर लीक मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार इन तीनों के नाम ऋषभ, तौकीर और रोहित हैं. तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने यह बात कबूली थी कि कुछ हजार रुपए हासिल करने के लिए इन तीनों ने सीबीएसई के पेपर लीक कराए थे. पुलिस को दिए गए बयान में तौकीर ने बताया था कि उसने रोहित और ऋषभ से अपने छात्रों की मदद करने के लिए 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक करने को कहा था.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
TOP NEWS
CCH ADD


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें