शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

एमपी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने सांसद विष्णु दत्त शर्मा

MP Vishnudutt Sharma MP BJP एमपी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने सांसद विष्णु दत्त शर्मा

TOC NEWS @ www.tocnews.org
खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036
मध्य प्रदेश भाजपा के महासचिव एवं खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद विष्णु दत्त शर्मा (49) मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा के सुरेंद्रण को केरल बीजेपी, दल बहादुर चौहान को सिक्किम बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की।
विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की जगह लेंगे। सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद हैं। उन्हें केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का दाहिना हाथ माना जाता है।
राज्य के राजनीतिक गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा था कि राकेश सिंह को फिर से मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में पिछले महीने अपने लोकसभा क्षेत्र जबलपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया था। हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए शर्मा को चुना। पार्टी के इस कदम ने भाजपा के कई नेताओं को आश्चर्यचकित किया है। विष्णु दत्त शर्मा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में वीडी शर्मा के नाम से जाने जाते हैं।
वह संघ के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। एबीवीपी को 1990 के दशक में मध्यप्रदेश में मजबूत करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। वह वर्ष 2013 में भाजपा में आए इस पद पर उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में दूसरा महत्वपूर्ण पद ब्राह्मण नेता को सौंपा है। इससे पहले पार्टी ने गोपाल भार्गव को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
विष्णु दत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से हैं। करीब 32 साल से राजनीति में सक्रिय शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। इस दौरान वे संगठन में प्रदेश महामंत्री के अलावा अन्य कई पदों पर रहे। शर्मा चंबल क्षेत्र में भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। वे संघ के भी चहेते हैं। शर्मा अपने राजनीतिक कॅरियर के दौरान काफी आंदोलन किए। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा भी निकाली थी, जो बालाघाट से शुरू हुई थी। शिक्षा में व्यावसायीकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में वह हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने नर्मदा में प्रदूषण को लेकर भी काफी अध्ययन किया और एनजीटी में मामला भी दायर किया।
शर्मा की पहचान जमीनी नेता के रूप में होती है। वे 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में से जुड़े। 1993 से 1994 तक वे मप्र राज्य सचिव रहे। 2001 से 2007 तक एवीवीपी राज्य संगठन सचिव रहे। इसके बाद उन्हों ने एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया और फिर खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बने। 2015 में शर्मा को नेहरू युवा केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें यह नियुक्ति दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CCH ADD

CCH ADD

सुपरहिट न्यूज़

लोकप्रिय पोस्ट

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 15 मई 2018 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )