गुरुवार, 30 मई 2019

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ ली, मोदी सरकार में कौन-कौन बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ ली, मोदी सरकार में कौन-कौन बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिये राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ ली। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जैसे राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्तार अब्बास नकवी और प्रकाश जावड़ेकर के नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में हैं। 
इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करे। मोदी सुबह करीब सात बजे राजघाट पहुंचे और उन्होंने वहां राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद वह ‘सदैव अटल’ पुहंचे। यह दिवंगत प्रधानमंत्री वाजपेयी का स्मारक है। 
मोदी 2.0 शपथ ग्रहण LIVE UPDATES:
कैबिनेट शपथ @9. 00 PM:  प्रताप चौधरी सांरगी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ओडिशा के बालासुर से सांसद चुने गए हैं। प्रताप चौधरी को ओडिशा का मोदी कहा जाता है। प्रताप चौधरी ने बीजेडी के करोड़पति उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। राजस्थान के बाड़मेर से कैलाश चौधरी ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चौधरी ने जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को हराया। चौधरी के बाद पश्चिम बंगाल की रायगंज लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई देबाश्री चौधरी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
मोदी 2.0 शपथ ग्रहण @8. 55 PM: छत्तीसगढ़ के सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह सरुता ने पहली बार राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेणुका बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। सरिता के बाद सोम प्रकाश ने राज्य मंत्री की शपथ ली। सोम प्रकाश पंजाब के होशियारपुर से सांसद हैं उन्होने कांग्रेस के राजकुमार को शिकस्त दी। उनके बाद रामेश्वर तेली ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तेली असम के डिब्रूगढ़ से सांसद हैं। 
कैबिनेट शपथ @8. 45 PM:  बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राय ने उजियारपुर से उपेंद्र कुशवाहा को शिकस्त दी। राय के बाद रतन लाल कटारिया ने हरियाणा के अंबाला से सांसद बने रतन लाल कटारिया ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कटारिया के बाद केरल बीजेपी के अध्यक्ष वी मुरलीधरन ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
कैबिनेट शपथ @8. 40 PM: संजय शामराव धोत्रे ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। धोत्रे महाराष्ट्र के अकोला से सांसद हैं। बीजेपी युवा मोर्चा का चेहरा माने जाने वाले हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी पहली बार राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अनुराग पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। अनुराग के बाद सुरेश आंगडी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उत्तरी कर्नाटक से भाजपा सांसद हैं।
मोदी 2.0 शपथ ग्रहण @8. 35 PM:  साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। निषाद समुदाय से आती हैं और बीजेपी का ओबीसी चेहरा मानी जाती हैं। साध्वी यूपी के फतेहपुर से चुन कर आई हैं। एनडीए के पहले कार्यकाल में खाद्य प्रस्संकरण राज्य मंत्री रह चुकी हैं। एनडीए 1 में राज्यमंत्री रह चुके पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। सुप्रियो दूसरी बार सांसद बने हैं। बाबुल सुप्रियो के बाद मुजफ्फरनगर से दूसरी बार सांसद बने संजीव बालियान ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बालियान एनडीए सरकार 1 में भी मंत्री रह चुके हैं।
मोदी 2.0 कैबिनेट शपथ @8. 30 PM: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके परषोत्तम रूपाला ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गुजरात से सांसद रूपाला को मोदी का नजदीकी माना जाता है। आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अठावले एनडीए 1 में भी मंत्री रह चुके हैं।
कैबिनेट शपथ @8. 25 PM: फरीदाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीतकर आए कृष्णपाल गुर्जर को लगातार दूसरी बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। गुर्जर ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राव साहब दानवे ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। दानवे महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष हैं। तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद चुने गए किशन रेड्डी ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा का चेहरा माना जाता है और वो पहली बार सांसद बने हैं।
मोदी 2.0 कैबिनेट शपथ @8. 20 PM: लगातार तीसरी बार बीकानेर से सांसद बने अर्जुन राम मेघवाल ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। मेघवाल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं। गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह (रिटायर) ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जनरल सिंह विदेश राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
मोदी 2.0 कैबिनेट शपथ @8. 16 PM: पिछली सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप कार्यभार संभाल चुके फग्गन सिंह कुलस्ते ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कुलस्ते मध्य प्रदेश के मांडला से सांसद हैं। कुलस्ते के बाद बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने राज्यमंत्री की शपथ ली। चौबे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
कैबिनेट शपथ @8. 12 PM: हरदीप सिंह पुरी ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। पुरी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्होंने अमृतसर से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए। पुरी फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। इसके बाद गुजरात  से सांसद चुने गए मनसुख मंडाविया ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंडाविया मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं।
शपथ समारोह @8. 10 PM: मध्य प्रदेश के दामोह से सांसद चुने गए प्रह्लाद पटेल ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। पटेल को उमा भारती का करीबी माना जाता है। प्रह्लाद पटेल वाजपेयी सरकार में कोयला मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बिहार के आरा से सांसद और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री रह चुके आरके सिंह ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
कैबिनेट शपथ समारोह @8. 05 PM: डा. जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। जितेंद्र सिह जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर से सांसद हैं और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वह प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहे हैं।  जितेंद्र सिंह के बाद अरुणाचल से भाजपा सांसद रहे किरण रिजूजू ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। रिजिजू मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
मोदी 2.0  @8. 00 PM: आठ बार बरेली से सांसद चुने गए संतोष कुमार गंगवार को एक बार फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। गंगवार के बाद गुरुग्राम से सांसद चुने गए राव इंद्रजीत ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। श्रीपद यस्सो नाईक ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
मोदी 2.0  @7. 55 PM: पिछली सरकार में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके गिरिराज सिंह को इस बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से कन्हैया कुमार को हराया था। गिरिराज के बाद दूसरी बाद जोधपुर से सांसद चुने गए गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को शिकस्त दी थी।
कैबिनेट शपथ समारोह @7. 50 PM: चंदौली से भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। महेंद्रनाथ पांडे पहले भी केंद्र सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पांडे के बाद शिवसेना के अरविंद सावंत ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। सावंत ने कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा को शिकस्त दी थी। 
शपथ समारोह @7. 46 PM: मुख्तार अब्बास नकवी ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। नकवी मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नकवी के बाद कर्नाटक से सांसद चुने गए प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। जोशी कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
शपथ समारोह @7. 40 PM: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल, बिजली और कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके पीयूष गोयल ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। पीयूष गोयल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली।
कैबिनेट शपथ समारोह @7. 37 PM: चांदनी चौक से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को हराकर लगातार दूसरी बार संसद पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ. हर्षवर्धन के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश जावडेकर ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
मोदी कैबिनेट शपथ समारोह @7. 34 PM: आदिवासी नेता के रूप में अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले झारखंड के खूंटी से सांसद चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। मुंडा के बाद राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची स्मृति ईरानी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
मोदी शपथ समारोह @7. 30 PM: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए रमेश पोखरियाल निशंक ने भी पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ समारोह @7. 28 PM: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके थावर चंद गहलोत ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह @7. 25 PM: पटना साहिब से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा को हराकर लोकसभा पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। रविशंकर प्रसाद के बाद अकाली दल नेता हरसिमत कौर ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
शपथ समारोह @7. 20 PM: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान उपभोक्ता मामले मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। पासवान के बाद मुरैना से भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने भी केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
मोदी 2.0 शपथ समारोह @7. 15 PM:  अमित शाह के बाद नितिन गडकरी, सदानंद गौडा और निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। ये तीनों ही मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
शपथ समारोह @7.10 PM: प्रधानमंत्री के बाद निर्वतमान गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप शपथ ली। अमित शाह गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री काल में गृह मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह @7. 05 PM: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार ली शपथ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
शपथ समारोह @6. 58 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। कुछ देर बाद देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में लेगें शपथ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CCH ADD

CCH ADD

सुपरहिट न्यूज़

लोकप्रिय पोस्ट

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 15 मई 2018 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )