TIMES OF CRIME
नई दिल्ली : नरेला इलाके में 70 साल के एक मौलवी ने 9 साल की मासूम बच्ची के साथ मदरसे में ही दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची ने दो दिन किसी को कुछ नहीं बताया। तीसरे दिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को मामले का पता चला।
बच्ची को बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के बयान पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी जफीर आलम (70) को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ जेजे कालोनी, बवाना में रहती है। इसका पिता बवाना की एक फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं जेजे कालोनी ई-ब्लॉक में मूलरूप से बिहार का रहने वाला जफीर आलम अपने बेटे के साथ रहता है। वह घर के पास ही झुग्गियों में अपना मदरसा बनाया हुआ है।
जफीर यहां छोटे बच्चों को पढ़ाता है। मासूम इसके मदरसे में पढने आती थी। गत शनिवार शाम को बच्चे इसके मदरसे में पढने आए थे। आरोपी मौलवी ने सभी बच्चों की 7.00 बजे छुट्टी कर दी। इस बीच उसने मासूम को पांच रुपये देने की बात कह कर रोक लिया। फिर आरोपी ने मदरसे का दरवाजा बंदकर वारदात को अंजाम दिया।
मंगलवार को अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और ब्लीडिंग ज्यादा होने लगी। घबराए परिजन निजी डॉक्टर के पास ले गए तो उसने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। मासूम से पूछने पर उसने सारी हकीकत बता दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल लिया है।
जेजे कालोनी बवाना में ज्यादातर यूपी और बिहार के लोग रहते है जो आसपास की फैक्टरियों में काम करते हैं। इन गरीब लोगों के बच्चे रुपयों के आभाव में इन मदरसों में पढने जाते हैं। घटना के बाद से इलाके के लोगों में खासा गुस्सा है।